Breaking News

NHAI adopted Municipal Corporation Model C.C.M. नगर निगम की तर्ज पर जगमग होंगे राष्ट्रीय राजमार्ग

ghaziabad गाजियाबाद (13सितंबर2025) नगर निगम के सफल मॉडल सी.सी.एम. (सेंट्रल कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम) प्रणाली अब राष्ट्रीय राजमार्गों को भी रोशन करेगी। एन.एच.ए.आई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने नगर निगम गाजियाबाद के इस प्रणाली को अपनाने का निर्णय लिया है।

इसके बारे में जानकारी देते हुए नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने बताया कि नगर निगम सी.सी.एम, ऐप के जरिए शहर की स्ट्रीट लाइटों का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है। पहले चरण में 5,000 से ज्यादा लाइटों को इस ऐप से जोड़ा गया, जिससे सफलता मिलने के बाद अब दूसरे चरण में 30,000 स्ट्रीट लाइटों को जोड़ने की तैयारी है।

इस प्रणाली के तहत, प्रकाश विभाग 24 घंटे स्ट्रीट लाइटों पर नजर रखता है, जिसका संचालन मोबाइल से भी किया जा सकता है। गड़बड़ी की जानकारी टीम को तुरंत मिलती है और उसका समाधान भी तेजी से किया जाता है। इसी सफल मॉडल से प्रभावित होकर एन.एच.ए.आई ने भी इसे अपनाने की योजना बनाई है।

इस बारें में प्रभारी प्रकाश आश कुमार ने एन.एच.ए.आई के अधिकारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की, जिसमें एन.एच.ए.आई के अधिकारी विकास चौहान भी शामिल हुए। उन्होंने नगर निगम की अपनाई जा रही इस आधुनिक प्रणाली की सराहना की और अपनी टीम को भी इसी तरह बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में नगर निगम की विशेषज्ञ टीम तारूशी भी उपस्थित थीं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *