Breaking News

natural paint plant गोबर से ‘प्राकृतिक पेंट’, गाजियाबाद नगर निगम की नई पहल

ghaziabad गाजियाबाद (27 सितंबर 2025) नगर निगम गाजियाबाद ने एक अभिनव पहल के तहत गोबर का उपयोग करके प्राकृतिक पेंट प्लांट की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य न केवल शहर को गोबर की समस्या से निजात दिलाना है, बल्कि पर्यावरण को ठंडा रखना और निगम की आय बढ़ाना भी है।

महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने नंदी पार्क गौशाला में इस पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। इस मौके पर ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज 2025 की टीम के विदेशी मेहमान भी मौजूद थे, जिन्होंने प्लांट का निरीक्षण किया।

तापमान नें कमी यह पेंट अपनी जैविक प्रकृति और गोबर के गुणों के कारण छतों पर लगाने से तापमान को 2-3°से. तक कम कर सकता है, जिससे शहरी वातावरण अधिक आरामदायक होगा। इसका उपयोग सरकारी स्कूलों की छतों पर किया जाएगा ताकि छोटे बच्चों को गर्मी से बचाया जा सके। गोबर का सदुपयोग नगर निगम डिस्टेंपर में 40% और इमल्शन में 30% तक गोबर की मात्रा का उपयोग कर पेंट बना रहा है। यह पहल सीवर और नालियों को जाम करने वाली गोबर की समस्या का स्थायी समाधान देगी। महिला सशक्तिकरण  इस प्रोजेक्ट के संचालन में स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं का सहयोग लिया जा रहा है। 25 से अधिक एसएचजी समूह इस काम में शामिल हैं, जिससे उन्हें रोजगार मिल रहा है। आय का नया स्रोत शुरुआती तौर पर सरकारी संस्थानों में इस पेंट का इस्तेमाल होगा, जिसके बाद निगम ब्रांडिंग और बिक्री के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने की योजना बना रहा है। अंतर्राष्ट्रीय सम्मान  गाजियाबाद को ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज 2025 में चिन्हित किया गया है और प्राप्त 50 लाख रुपये की धनराशि का उपयोग इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में किया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट की सफलता पर शहर के विकास के लिए 10 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि मिलने की योजना है।

नगर आयुक्त ने कहा कि यह प्रोजेक्ट शहर को स्वच्छ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *