message of environmental protection
गाजियाबाद( 30 जून 2025) भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में “बूथों पर मन की बात” का प्रत्येक बूथ स्तर पर सफल आयोजन किया गया।
मयंक गोयल के नेतृत्व में यह कार्यक्रम प्रत्येक बूथ स्तर पर चलाया गया, जिसमें वरिष्ठ वक्ताओं और भाजपा पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उनका मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और प्रधानमंत्री के “मन की बात” संदेश को कार्यकर्ताओं और आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाना था।
“मन की बात” कार्यक्रम के बाद, देश के महान विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रत्येक बूथ पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रवादी विचारों और दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
इसी कड़ी में, पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए भाजपा ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान भी चलाया। इस अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर 10-10 पौधे लगाकर पर्यावरण चेतना का संदेश दिया, जो प्रकृति के प्रति पार्टी की सजगता को दर्शाता है।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे अभियान को और अधिक बल मिला। राजनगर मंडल में महापौर सुनीता दयाल, कविनगर मंडल में सांसद अतुल गर्ग, गांधीनगर मंडल में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, इंदिरापुरम मंडल में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, गोविंदपुरम मंडल में विधायक अजीत पाल त्यागी और प्रताप विहार मंडल में विधायक संजीव शर्मा ने विशेष रूप से बूथों पर आयोजित “मन की बात” कार्यक्रम में भाग लिया। सभी नेताओं ने निर्धारित बूथों पर “मन की बात” सुनी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और पौधारोपण कर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को गति प्रदान की।