Breaking News

शहीद सुनील कुमार को 10 साल के बेटे ने मुखाग्नि दी, पत्नी ने कहा- सरकार शहादत का बदला ले



लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प मेंशहीद हुए सैनिकों को गुरुवार कोअंतिम विदाई दी जा रही है। पटना के शहीदसुनील कुमार का सुबह सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके10 साल के बेटे आयुष ने मुखाग्नि दी।इससे पहले उनके पैतृकगांव बिहटा के तारानगर सेमनेर स्थित गंगा घाट तक अंतिम यात्रा निकली।इसमेंहजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने भारत माता की जय और वीर सुनील अमर रहे के नारे लगाए।

सुनील की पार्थिव देह को सुबह उनके पैतृक गांव लाया गया था।15 जून की रात को गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे।

बिहार:सुनील के परिवार की गुहार- चीन का बहिष्कार हो

शहीद सुनील कुमार की पत्नी रीति कुमारी ने कहा कि सरकार चीन से मेरे पति की शहादत का बदला ले। लोग चीन के सामानों का बहिष्कार करें। चीन सीमा पर हमारे सैनिकों की जान ले रहा है और पैसे कमाने के लिए यहां सामान बेच रहा है। भारत में चीन का कोई प्रोडक्ट नहीं बिकना चाहिए।

शहीद सुनील का अंतिम दर्शन करतीं उनकी पत्नी (केसरिया रंग की साड़ी में)।

मनेर स्थित गंगा घाट के लिए करीब 15 किलोमीटर की अंतिमयात्रा में शहीद के पार्थिव शरीर के साथ हजारों की संख्या में लोग चल रहे थे। रास्ते में लोगों ने पार्थिव शरीर पर फूल बरसाए। इस दौरान लोगों ने शहीद सुनील भैया अमर रहें और हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।लोगों ने चीनी सामानों के बहिष्कार का नारा भी बुलंद किया।

शहीद के अंतिम दर्शन के लिए जुटे लोग।

पार्थिव शरीर को सेना के वाहन पर रखा गया था। बिहार रेजिमेंट के जवान और अधिकारी बड़ी संख्या में अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सेना के जवानों की मौजूदगी मेंगंगा के हल्दी छपरा घाट परअंतिम संस्कार किया गया। उस वक्त राष्ट्रध्वज लेकर लोग भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। पार्थिव शरीर गंगा घाट पर लाया गया, तब बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद भी लोग टस से मस नहीं हुए।

अंतिम संस्कार के पहले सेना के अधिकारियों ने सुनील के बेटे आयुष को तिरंगा सौंपा।
शहीद सुनील की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग जुटे। लोग हाथों में तिरंगा लिए थे।

सुनील के तीन बच्चे

सुनील के पिता का नाम बासुदेव साव और मां का नाम रुक्मिणी देवी है। उनकी 2002 में नौकरी लगी थी। 2004 में अरवल जिले के सकड़ी गांव की रीति कुमारी से शादी हुई थी। सुनील के तीन बच्चे हैं। 10 साल का आयुष, 5 साल का विराट और एक बेटी सोनाली है। उसकी उम्र 12 साल है।

पंजाब: दोस्तों ने कहा- मनदीप की शहादत पर गर्व

पंजाब के पटियाला के नायब सूबेदार मनदीप सिंह के परिजनों और दोस्तों का कहना है मनदीप बहादुरी से लड़ते हुए देश के लिए शहीद हो गए। उनकी शहादत पर गर्व है।

शहीद मनदीप सिंह के परिजन।

लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून को चीन के सैनिकों ने भारतीय जवानों पर हमला कर दिया। झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। जख्मी हुए सैनिकों में से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। चीन के भी 40 सैनिक मारे जाने की खबर है, हालांकि उसने यह कबूला नहीं है।

शहीद के पिता बोले- बेटा छाती चौड़ी कर गया, दूसरे बेटे को भी सेना में भेजेंगे
शहीद अमन कुमार बिहार के समस्तीपुर के सुलतानपुर गांव के रहने वाले थे। एक साल पहले अमन की शादी हुई थी। बेटे के शहीद होने की खबर पर पिता सुधीर कुमार सिंह आंसू नहीं रोक पा रहे थे। उन्होंने कहा कि बेटा देश के लिए शहीद होकर छाती चौड़ी कर गया। जरूरत होगी तो हम दूसरे बेटे को भी सेना में भेजेंगे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें


शहीद सुनील कुमार को अंतिम सलामी देती उनकी पत्नी रीति कुमारी और उनकी बेटी।

About The Author

Originally published on www.bhaskar.com

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *