Breaking News

Indian women’s team ‘world champions शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास

ghaziabad गाजियाबाद (5 फरवरी 2026) खेलों के रोमांच के बीच 1 से 3 फरवरी 2026 तक आयोजित ‘द्वितीय शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप’ का भव्य समापन हुआ। इस वैश्विक प्रतियोगिता में जहाँ भारतीय महिला टीम ने अपनी बादशाहत कायम रखी, वहीं पुरुष वर्ग में कनाडा ने खिताबी जीत हासिल की।

महिला वर्ग में भारतीय महिला टीम ने फाइनल में नेपाल को 21-16, 21-5 से करारी शिकस्त देकर ‘विश्व विजेता’ का खिताब अपने नाम किया। म्यांमार की टीम तीसरे स्थान पर रही।

जबकि पुरुष वर्ग में एक बेहद रोमांचक मुकाबले में कनाडा ने भारत को 17-21, 21-15, 21-17 से हराकर वर्ल्ड कप पर कब्जा किया। भारत को रजत और न्यूजीलैंड को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के तौर पर कनाडा के कप्तान राजपाल सिंह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए वर्ल्ड कप का ‘सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ घोषित किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय शूटिंग बॉल फेडरेशन की महासचिव मोना सिंह ने किया, जबकि अध्यक्षता एशियन फेडरेशन के महासचिव रविंद्र सिंह तोमर ने की। समापन समारोह में मुख्य अतिथि, अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन के अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष अंजुला अग्रवाल और यूपी एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय प्रमुख ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अंत में फेडरेशन के महासचिव जीतराज तोमर ने भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *