
लखनऊ (09 मार्च 2018)- दुनियां भर में महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को लेकर लगातार कोशिशें जारी है। इशी कड़ी में मनाया जाना वाला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बेहद ख़ास माना जाता है। इसी कड़ में उत्तर प्रदेश के सूचना आयुक्त हाफ़िज़ उस्मान ने भी महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को लेकर आवाज़ बुलंद की है।
राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने कहा है कि हम अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहे है, इस दिन का वास्तविक अर्थ है कि महिलाओं को समाज में बराबरी का हक मिले। पूरी दुनिया महिला दिवस के तौर पर मनाती है। महिलाओं के प्रेम, त्याग आत्मविश्वास और समाज के प्रति उनके बलिदान के लिए उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित किया जाता है। उत्तर प्रदेश के सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने कहा कि अगर हमें महिलाओं को समाज में आगे बढ़ाना है तो उन्हें हमेशा उच्च शिक्षा के प्रेरित करना चाहिए, उनके सहयोग से ही समाज में हमें योगदान मिलेगा। शिक्षा के बल पर ही लड़कियां काफी आगे बढ़ रही हैं, इसलिए जरूरी है कि कोई घर, मोहल्ला, शहर ऐसा न हो, जहां लड़कियां शिक्षा से वंछित रह जाये, क्योंकि परिवार को सही तरीके से चलाने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना बेहद जरूरी है।
पीआरओ धर्मेंद्र चौहान द्वारा जारी एक प्रेस रिलीज़ के मुताबिक़ हाफिज उस्मान ने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में अग्रणी हो रही है, जो काबिलेतारीफ है। किसी समय महिलाओं को कमजोर और असहाय समझा जाता था, किन्तु आज अपनी मेहनत और मेघा शक्ति के बल पर महिलाओं ने हर क्षेत्र में प्रवीणता अर्जित कर ली है, इनकी इस प्रतिभा का सम्मान किया जाना चाहिए। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को पूरा विश्व खुशी और उत्साह के साथ मनाता है, और महिलाओं के सम्मान के लिए हजारों कार्यक्रम पूरी दुनिया में आयोजित किये जाते हैं।