Breaking News

Hi-tech headquarters of the Municipal Corporation गाजियाबाद नगर निगम को जल्द मिलेगा हाईटैक मुख्यालय

nagar nigam

गाजियाबाद (28 जनवरी 2026) शहर को जल्द ही एक ‘हाईटेक’ मुख्यालय मिलने जा रहा है यह भव्य और सुविधाजनक नगर निगम मुख्यालय 99 करोड़ की लागत से बनेगा। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मोहन नगर जोन के अर्थला में निर्धारित साइट का निरीक्षण कर पैमाइश का कार्य शुरू करवा दिया है। 99 करोड़ (शासन से 26 करोड़ की पहली किस्त मिल चुकी है, लगभग 6500 वर्ग मीटर में फैला होगा नया परिसर।
निर्माण कार्य को 18 महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य।
निविदा प्रक्रिया (Tendering) पूरी हो चुकी है और कार्यदायी संस्था (सी.एण्ड.डी.एस) को 12 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता (निर्माण) नरेंद्र कुमार चौधरी, एसडीएम सदर अरुण दीक्षित, कार्यदायी संस्था के प्रबंधक रंजीत कुमार और संपत्ति प्रभारी पल्लवी सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
नया मुख्यालय न केवल भव्य होगा, बल्कि इसे आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा ताकि जनता और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *