Breaking News

Pm solar ghar yojana ऊर्जा का नया स्रोत सोलर सिस्टम: सीडीओ अभिनव गोपाल

Pm solar ghar yojana
Ghaziabad cdo Abhinav Gopal about Pm solar ghar yojana

गाजियाबाद – हर बढ़ती ज़रूरत और ऊर्जा के सीमित साधनों के बीच सौर ऊर्जा मानव सभ्यता के लिए उम्मीद की किरण साबित हो रही है। यह मानना है गाजियाबाद के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल का। साथ ही अभिनव का दावा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश की लिए लांच की गई महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना आम जनमानस के लिए एक वरदान बन चुकी है। इतना ही नहीं सीडीओ अभिनव गोपाल ने इस योजना को न सिर्फ पर्यावरण सहयोगी बताया बल्कि भविष्य की ज़रूरत भी। अभिनव गोपाल ने पीएम सूर्य घर योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आने वाला समय सौर ऊर्जा का है।
गाजियाबाद के मुख्य विकास अधिकारी का कहना है कि विद्युत उत्पादन के भले ही अनेक संसाधन हों, इनमें किसी में कोयला तो किसी में महंगा तेल, पैट्रोल आदि इस्तेमाल होता है, लेकिन ये सभी महंगे और लगातार घटने वाले तो हैं ही साथ ही इनसे बेतहाशा वायु प्रदूषण होता है। जबकि इन सबके मुकाबले में हमारे ब्रह्मांड का बड़ा ऊर्जा स्रोत सूरज यानी सौर ऊर्जा विद्युत उत्पादन का एक ऐसा स्रौत है जिससे किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होता। सीडीओ अभिनव गोपाल ने चेताया कि कोयला खदान से बेतहाशा जंगल कटान भी होता है जोकि पर्कायावरण का एक बड़ा दुश्मन भी है।
सरकार की कोशिशों की जानकारी देते हुए अभिनव गोपाल ने बताया कि पर्यावरण अनुकूल विद्युत उत्पादन के दृष्टिगत व प्राकृतिक संसाधनों के लगातार दोहन की रोकथाम हेतु यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की पहल पर भारत सरकार द्वारा पीएम सूर्य घर योजना की शुरुआत की गई है।
इतना ही नहीं मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी बताया कि इस योजना के तहत भारी सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है।एक किलोवॉट के कनेक्शन में जहां लगभग 65000₹ की कुल लागत आती है वहीं इसके अंतर्गत 45000₹ की सब्सिडी सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है।दो किलोवॉट के कनेक्शन में 130000₹ की कुल अनुमानित लागत में 90000₹ की सब्सिडी प्रदान की जा रही है,तीन किलोवाट के कनेक्शन में 180000₹ की कुल अनुमानित लागत में 108000 ₹की सब्सिडी प्रदान की जा रही है और यह 108000₹ की सब्सिडी दस किलोवॉट तक के घरेलू कनेक्शन पर प्रदान की जा रही है।
मुख्य विकास अधिकारी मदोदय द्वारा बताया गया कि इस योजना के अंतर्गत लाभ उठाने के लिए पीएम सूर्य योजना के पोर्टल”नेशनल पोर्टल फॉर रूफटॉप सोलर”पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।इस योजना के विषय में अधिक जानकारी के लिए कलेक्ट्रेट कंपाउंड पीओ नेड़ा कार्यालय गाजियाबाद जाकर या कंट्रोल रूम पीएम सूर्य घर योजना गाजियाबाद के मोबाइल नंबर 70653 81846 पर वार्ता करके की जा सकती है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *