ghaziabad
गाजियाबाद( 6 फरवरी 2026) उत्तर प्रदेश शासन के सख्त रुख और जिलाधिकारी के निर्देशों के चलते गाजियाबाद में अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ दिया है। परिवहन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार रात जिले के विभिन्न इलाकों में सघन चैकिंग कर नियमों की धज्जियाँ उड़ा रहे 25 ओवरलोड वाहनों को मौके पर ही निरुद्ध (Seize) कर लिया।
परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों ने जनपद के मुख्य मार्गों और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में सरप्राइज़ चैकिंग की, जिसमें मुख्य रुप से मोहननगर इंदिरापुरम, मेरठ रोड और पेरीफेरल एक्सप्रेसवे
प्रशासन का यह कदम केवल चालान काटने तक सीमित नहीं है, इसके कुछ कारण हैं, जिसमें ओवरलोडिंग के कारण होने वाली जानलेवा दुर्घटनाओं पर लगाम कसना, अधिक भार के कारण समय से पहले क्षतिग्रस्त हो रही सड़कों को बचाना ,पूरी कार्रवाई को बिना किसी भेदभाव और निष्पक्षता के साथ संपादित करना।
“ओवरलोडिंग न केवल सड़क को तोड़ती है, बल्कि आमजन के जीवन के लिए भी बड़ा खतरा है। शासन की नीति स्पष्ट है—नियम तोड़ेंगे तो कठोर कार्यवाही झेलनी होगी।”
यह सफल अभियान अमित राजन राय, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज कुमार मिश्रा, और जिला खनन अधिकारी सौरभ चतुर्वेदी के नेतृत्व में चलाया गया। अधिकारियों ने न केवल मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी कार्यवाही की, बल्कि वाहन स्वामियों और चालकों को भविष्य के लिए सख्त चेतावनी भी दी।
परिवहन विभाग की अपील
विभाग ने सभी वाहन स्वामियों और ट्रांसपोर्टर्स से अपील की है कि वे निर्धारित मानकों का पालन करें। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी।