देश में कोरोना संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या 8,890 हो गई है। शुक्रवार को 388 लोगों ने दम तोड़ दिया। इस एक दिन मेंदुनिया में मैक्सिको के बाद सबसे ज्यादा मौतें भारत में हुई। वहां 587 लोगों की जान गई। इसके बाद अमेरिका में 355 लोगों की मौत हुई।
भारत की बात करें तो यहांमहाराष्ट्र में 127 लोगों ने दम तोड़ा। यहां मुंबई देश का पहला शहर है जहां मरने वालों का आंकड़ा दो हजार के पार हो गया। यहां अब तक 2,044 लोगों की मौत हो चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 129 मौतें हुईं। राज्य में अब तक हुई मौतों में ये संख्या सबसे ज्यादा है। इसके पहले गुरुवार को ही 101 संक्रमितों की मौत हुई थी।
इन राज्यों में भी हुई मौतें
गुजरात में 31, उत्तर प्रदेश में 20, तमिलनाडु में 18, तेलंगाना में 9, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 9-9, कर्नाटक और राजस्थानमें 7-7, हरियाणा में 6, उत्तराखंड में 5, पंजाब में 4, असम में 2, पुडुचेरी, बिहार, जम्मू कश्मीर, ओडिशा, केरल में 1-1 मरीज की मौत हुई। इसके पहले गुरुवार को 396 लोगों की मौत हुई थी।
पिछले तीन दिनों में 1,167 लोगों की मौत
पिछले तीन दिनों में मरने वालों की रफ्तार सबसे तेज रही है। इन तीन दिनों में अब तक की सबसे ज्यादा 1,167 लोगों ने जान गंवा दी। देश में सबसे ज्यादा खराब हालत महाराष्ट्र की है। यहां 15 जिले बुरी तरह प्रभावित हैं। यहां कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। इनमें मुंबई, पुणे, ठाणे, औरंगाबाद, सोलापुर, जलगांव, नासिक, रायगढ़, पालघर, अकोला, सतारा, रत्नागिरी, धुले, नागपुर, अमरावती शामिल हैं।
संक्रमण से कहां कितनी मौतें?
|
राज्य |
मौतें |
| महाराष्ट्र | 3717 |
| गुजरात | 1416 |
| दिल्ली | 1214 |
| पश्चिम बंगाल | 451 |
| मध्य प्रदेश | 440 |
| तमिलनाडु | 367 |
| उत्तर प्रदेश | 365 |
| राजस्थान | 272 |
| तेलंगाना | 174 |
| आंध्र प्रदेश | 80 |
| पंजाब | 63 |
| जम्मू-कश्मीर | 53 |
| हरियाणा | 70 |
| कर्नाटक | 79 |
| बिहार | 35 |
| ओडिशा | 13 |
| झारखंड | 08 |
| हिमाचल प्रदेश | 07 |
| चंडीगढ़ | 05 |
| केरल | 20 |
| उत्तराखंड | 21 |
| छत्तीसगढ़ | 06 |
| असम | 08 |
| मेघालय | 01 |
| लद्दाख | 01 |
| त्रिपुरा | 01 |
| पुडुचेरी | 03 |
| कुल | 8,890 |
20 शहर जहां सबसे ज्यादा मौतें हुईं
|
शहर |
मौतें |
| मुंबई | 2044 |
| अहमदाबाद | 1139 |
| पुणे | 459 |
| कोलकाता | 283 |
| ठाणे | 413 |
| चेन्नई | 291 |
| इंदौर | 164 |
| जयपुर | 123 |
| जलगांव | 120 |
| सोलापुर | 120 |
| सूरत | 93 |
| औरंगाबाद | 125 |
| नासिक | 102 |
| भोपाल | 69 |
| उज्जैन | 66 |
| रायगढ़ | 58 |
| हावड़ा | 58 |
| नार्थ 24 परगना | 63 |
| आगरा | 60 |
11 जून को 396 मौतें हुई थीं
|
तारीख |
मौतें |
| 01 जून | 201 |
| 02 जून | 221 |
| 03 जून | 259 |
| 04 जून | 274 |
| 05 जून | 286 |
| 06 जून | 298 |
| 07 जून | 261 |
| 08 जून |
266 |
| 09 जून | 241 |
| 10 जून | 387 |
| 11 जून | 396 |
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
