Breaking News

Bsp mayawati politics बीएसपी प्रमुख मायावती संगठन मज़बूती को लेकर गंभीर

बीएसपी प्रमुख मायावती संगठन को लेकर गंभीर

Bsp mayawati politics
Bsp mayawati politics

लखनऊ (2 जून 2025)- बहुजन समाज पार्टी मुखिया मायावती संगठन की मजबूती को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रही हैं। आने वाले दिनों में चुनाव कोई भी हो लेकिन बीएसपी चाहती है कि हर स्तर पर मजबूत कार्यकर्ता पार्टी के लिए खड़े हो। और शायद इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए पार्टी के पुराने और समर्पित लोगों की फील्डिंग लगाई जा रही है। उत्तर प्रदेश हो या उत्तराखंड बसपा प्रमुख पूरी गंभीरता से कार्यकताओं को जिम्मेदारी सौंप रही हैं।
ऐसे में पार्टी के एक पुराने कार्यकर्ता विजय सिंह को उत्तराखंड में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। गाजियाबाद के रहने वाले विजय सिंह बाबू को उत्तराखंड प्रदेश का केंद्रीय स्टेट कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। जारी एक बयान के मुताबिक बसपा सुप्रीमो मायावती ने मेरठ मंडल के प्रभारी रहे विजय सिंह का कद बढ़ाते हुए उनको उत्तराखंड स्टेट का केंद्रीय प्रभारी बनाया है।
विजय सिंह इससे पहले सहारनपुर मंडल अलीगढ़ मंडल,आगरा मंडल, बरेली मंडल के भी प्रभारी रह चुके हैं। हालांकि विजय सिंह कुछ देर के लिए गाजियाबाद के जिलाध्यक्ष भी बने थे लेकिन कथितरूप से स्थानीय गुटबाजी के चलते राजनीति का शिकार हो गए थे। बहरहाल अब नई जिम्मेदारी को लेकर विजय सिंह उत्साहित हैं और उनका दावा है कि पार्टी की गाइडलाइंस के मुताबिक बहुजन समाज को जोड़ने का काम किया जाएगा।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *