nagar nigam
गाजियाबाद(3 नवंबर 2025) ब्लूमबर्ग मेयर चैलेंज 2025 में बड़ी छलांग लगाते हुए नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक के नेतृत्व में विश्व के टॉप 50 ग्लोबल सिटी में गाजियाबाद नगर निगम ने अपनी जगह बनाई है!
गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने के प्रोजेक्ट को नगर निगम ने सफलतापूर्वक पूरा किया, जिसके लिए उन्हें शुरुआत में 50 लाख रुपये प्राप्त हुए। अब निगम ने विश्व के टॉप 25 सिटी की सूची में शामिल होने के लिए ब्लूमबर्ग फिलैंथ्रोपी न्यूयॉर्क के पोर्टल पर $1 मिलियन (लगभग 10 करोड़ रुपये) के लिए आवेदन किया है। यदि गाजियाबाद टॉप 25 में आता है, तो प्राकृतिक पेंट प्रोजेक्ट के लिए उसे $1 मिलियन की भारी राशि मिलेगी, जिससे यह पहल और बड़े स्तर पर आगे बढ़ेगी। इस प्रोजेक्ट से न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचा रहा है, बल्कि पहले चरण में इस पेंट का इस्तेमाल 50 सरकारी स्कूलों में किया जाएगा। कई स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने इसकी सफल मार्केटिंग भी की है। हालांकि टॉप 25 शहरों की घोषणा 2026 में होगी।