ghaziabad
गाज़ियाबाद( 20 नवंबर 2025)गाजियाबाद की भव्यता और सौंदर्यकरण के लिए नगर निगम ने पांच प्रमुख चौराहा का चयन करते हुए अधिकारियों ने कार्यवाही शुरु कर दी है। जिसके लिए निविदा प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। आगामी एक सप्ताह में कार्य को शुरु करने की निगम ने योजना तैयार कर ली है। पहले चरण में शहर के चार प्रमुख चौराहों को चिन्हत गया है जिसमें 20 फीट के आकर्षक स्कल्पचर लगाए जाएंगे जिसमें
1. तिगड़ी गोल चक्कर पर स्तंभ आफ इंडस्ट्रीज़ एंड इनोवेशन,
2. डायमंड फ्लाईओवर चौराहे पर टेक्टोनिक ब्लूम,
3.आनंद विहार एंट्री पॉइंट पर अन्नदाता शिखर स्कल्पचर,
4.रोटरी जंक्शन गोल चक्कर पर कोड ऑफ प्रोग्रेस
जो की न केवल शहर की सुंदरता को बढ़ाने के साथ ही उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद की एक अलग पहचान बनाने में भी सहयोग करेंगे।
इसके बारे में जानकारी देते हुए महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए शहर की स्वच्छता पर विशेष कार्य कर रहा है। वही गाजियाबाद को भव्यता प्रदान करने के लिए भी निगम अहम भूमिका निभाएगा जिसके लिए गाजियाबाद में आकर्षक और सुंदर विशाल एंट्री गेट बनाने का कार्य तथा प्रमुख चयनित चौराहा पर अद्भुत कलाकृतियों से सौंदर्यकरण का कार्य कराया जाएगा, निर्माण विभाग तथा संबंधित टीम को एक सप्ताह में कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।।एलिवेटेड फ्लाईओवर पर 35 फीट लंबा तथा 72 फीट चौड़ा समृद्धि गेट बनाया जाएगा, यूपी गेट एंट्री पर 55 फीट लंबा तथा 228 फीट चौड़ा सूर्य प्रकाश द्वार बनाया जाएगा जो की बहुत ही आकर्षक और मनमोहन होंगे अद्भुत कलाकृति से सुसज्जित भी होंगे, शहर को सुंदर बनाना गाजियाबाद नगर निगम की जिम्मेदारी है जिसके लिए हर उम्मीद पर खरा उतरना बहुत जरूरी है, इसी भावना को ध्यान में रखते हुए निगम अधिकारी उत्साह पूर्वक शहर को सुंदर बनाने के कार्य में अपनी भूमिका निभाएंगे महापौर द्वारा निर्देश दिए गए ।
नगर आयुक्त ने बताया गाजियाबाद नगर निगम शहर के विकास कार्यों के साथ-साथ शहर की सुंदरता को बढ़ाने का भी कार्य प्राथमिकता पर कर रहा है जिसमें प्रथम चरण में चार प्रमुख चौराहा तथा दो प्रमुख एंट्री गेट का कार्य कराया जाएगा इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है नवंबर के अंतिम सप्ताह में कार्य प्रारंभ कराया जाएगा लगभग 15 करोड़ की लागत से चार प्रमुख चौराहे तथा दो प्रमुख एंट्री गेट को भव्यता देने का कार्य निगम द्वारा किया जाएगा।