Breaking News

निर्विरोध चुने गए अशोक चावला उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष

Greater Noida नोएडा/ग्रेटर नोएडा (8अप्रैल 2026) उ.प्र टेंट व्यापारी एसोसिएशन के त्रिवार्षिक चुनाव में अशोक चावला ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अशोक चावला को लगातार छठी बार निर्विरोध उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।

ग्रेटर नोएडा में गिरीश मित्तल की देखरेख में संपन्न हुए इन चुनावों की सबसे बड़ी विशेषता अशोक चावला का सर्वसम्मति से चुना जाना रही। आज के प्रतिस्पर्धी दौर में, जहाँ संगठनों में पदों के लिए खींचतान आम है, चावला के खिलाफ किसी भी व्यापारी का खड़ा न होना उनके बेदाग चरित्र, कुशल नेतृत्व और व्यापारियों के बीच उनकी गहरी पैठ को दर्शाता है। व्यापारियों ने एक स्वर में उनके नाम पर मुहर लगाकर यह स्पष्ट कर दिया कि संगठन की कमान उनके सुरक्षित हाथों में है।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान दूसरे महत्वपूर्ण पदों पर भी नियुक्तियाँ की गईं जिसमें, अभिलेश वर्मा (वाराणसी)  इन्हें एकबार फिर महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, महेश गुप्ता (कानपुर): इन्हें पहली बार कोषाध्यक्ष पद के लिए चुना गया है।
अपनी इस उपलब्धि पर आभार जताते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक चावला ने कहा

“यह दायित्व मेरे लिए सम्मान से अधिक जिम्मेदारी का विषय है। सभी सदस्यों का सर्वसम्मति से समर्थन हमारी एकजुटता को दर्शाता है और यही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। हमारा लक्ष्य अब युवा टीम को साथ लेकर प्रदेश के प्रत्येक जिले तक संगठन का विस्तार करना है।”

अशोक चावला ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश टेंट व्यापारी एसोसिएशन का 16वां त्रिवार्षिक महाधिवेशन वर्ष 2026 में नोएडा में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस विशाल आयोजन में पूरे प्रदेश के व्यापारियों का अभूतपूर्व सहयोग और सहभागिता देखने को मिलेगी।

इस चुनाव परिणाम से व्यापारियों में खुशी की लहर है और इसे संगठन की मजबूती की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *