Breaking News

मुसलमानों को भी समझना होगा !

muslim politicsआजकल हिंदु और मुसलमन को बांटने के नाम पर कभी पलायन, कभी असहिष्णुता तो कभी लव जिहाद या गाय का गेम खेला जा रहा है। इसके लिए कई लोग बीजेपी और संघ परिवार की कथित साज़िश की बात करते हैं। लेकिन कई बार कुछ कथित और स्वंभू मुस्लिम नेता और बुद्धिजीवी भी आग में घी डालने का काम करते हैं। इससे कोई हल तो निकलता नहीं साथ ही हालात और बिगड़ जाते हैं। शायद यही शरारती तत्वों की मंशा भी रहती है।
लेकिन आज एक बड़ी सच्चाई आपको भी समझना होगी। बहैसियत मुस्लिम नागरिक भारत से बेहतर, सुरक्षित, सैक्युलर और संवैधानिक हक़ो के अलावा स्वतंत्रता की आजादी वाला देश हमारे लिए पूरी दुनियां में कोई नहीं है। ज़रूरत इस बात की है। अपने हक़ों के साथ साथ हम सबको अपनी ज़िम्मेदारियों को भी समझना होगा। साथ ही सिर्फ चुनावों के मौसम में जागरुक होने के बजाए आम दिनों में भी अपने समाज के लिए कुछ करना होगा।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *