Breaking News

मुख्यमंत्री ने शहीद जवान भोला सिंह की आर्थिक मदद का किया ऐलान

up cmलखनऊ (22फरवरी 2016)-उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद सी.आर.पी.एफ. के जवान जालौन निवासी श्री भोला सिंह के परिजनों को 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की घोषणा की है। उन्होंने शहीद भोला सिंह की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद भोला सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए आतंकवादियों से लोहा लिया और वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि भोला सिंह की शहादत हमेशा याद की जाएगी।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *