Breaking News

भारत की आजादी के लिए दी गई कुर्बानियां हमेशा याद रहेंगी:अजय माकन

dpcc 9 AUG
नई दिल्ली( 9अगस्त 2015) –कांग्रेस ही एक ऐसी राजनैतिक पार्टी है जो आज भी बिना जाति या धर्म की राजनीति में लोकतंत्र के सिद्धांतों में विश्वास करती है। ये कहना है दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अजय माकन का। उन्होने कहा कि हमारा भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान का इतिहास रहा है, जिसमें हमारे नेताओं ने खून पसीना बहाकर देश को आजादी दिलाई।
अजय माकन ने कहा कि आज भी कांग्रेस पार्टी अपने महान नेताओं महात्मा गांधी व जवाहरलाल नेहरु के बताये रास्तों पर चल रही है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ मनाई गई। जिसके उपलक्ष में आयोजित शहर जिला कांग्रेस कमेटी के ध्वजारोहण कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के अलावा डा. योगानन्द शास्त्री, प्रहलाद सिंह साहनी, मिर्जा जावेद अली, महमूद जिया, हरी शंकर गुप्ता, ब्रहम यादव, हर्ष शर्मा, ब्रजमोहन शर्मा, जगजीवन शर्मा, पार्षद सीमा ताहिरा, प्रेरणा सिंह, मौहम्मद उस्मान, धर्मेन्द्र तौमर, अशोक जैन, जय प्रकाश गुप्ता, तरुण कुमार, आभा चौधरी हरी किशन जिन्दल, सतेन्द्र शर्मा, प्रेम वधवा व रितू सिंह चौहान मौजूद थे। ध्वजारोहण कार्यक्रम का संचालन दिल्ली सेवादल के मुख्य संगठक श्री दिनेश्वर त्यागी व सेवादल के कार्यकर्ताओं ने किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अजय माकन ने कहा कि आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक दिन है क्योंकि 9 अगस्त 1942 को भारत छोड़ों आंदोलन की शुरुआत हुई थी। अजय माकन ने कहा कि कुछ फिरकापरस्त ताकतें भारतीय संविधान के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को नुकसान पहुंचाना चाहती हैं।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *