Breaking News

बिहार चुनाव 2015- 12 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच होंगे चुनाव, 8 को आएंगे नतीजे

nasin zaidi election commisionar
नई दिल्लीन ( 9 सितंबर 2015) चुनाव आयोग बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का का ऐलान कर दिया है। बिहार में पांच चरणों में चुनाव होंगे। पहले दौर की वोटिंग 12 अक्टूमबर, दूसरे दौर की 16 अक्टूनबर, तीसरे दौर की 28 अक्टूीबर, चौथे दौरे की 1 नवंबर और पांचवें दौर की वोटिंग 5 नवंबर को होगी। जबकि 8 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।
मुख्यी चुनाव आयुक्तो नसीम अहमद जैदी ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि बिहार के पांच चरणों के चुनाव में कुल 6.68 करोड़ वोटर मतदान प्रकिया में हिस्साे लेंगे। चुनाव के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीोय सीमा पर खास नजर रहेगी और ऐहतियातन सभी मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी की जाएगी। हर विधानसभा क्षेत्र में दो मॉडल पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। चुनाव प्रकिया के लिए 243 पर्यवेक्षक बनाए जाएंगे। आज से आचार संहिता लागू कर दी गई है।
दरअसल, 29 नवंबर को बिहार विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इससे पहले 2010 में 6 चरणों में बिहार चुनाव कराए गए थे। बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं। जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस साथ मिलकर महागठबंधन के बैनर तले चुनाव मैदान में हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए के दल शामिल हैं।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *