Breaking News

पत्रकारों के लिए बनेगा कॉल सेंटर-मिलेगी पेंशन और बीमा:नवनीत सहगल

NAVNEET SEHGAL
लखनऊ(2सितम्बर2015)- पत्रकारों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने दिखाई गंभीरता। उत्तर प्रदेश सरकार पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं का तेज़ी से निराकरण के लिए कॉल सेंटर की स्थापना करेगी। इसके अलावा पत्रकारों को पेशन, एवं बीमा कवर देने की योजन पर गंभीरतापूर्वक विचार चल रहा है।
यह घोषणा लखनऊ में बुधवार को प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल ने उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा यू.पी. प्रेस क्लब में आयोजित मध्यान्ह् भोज में की। समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी और सचिव सिद्धार्थ कलहंस ने प्रमुख का स्वागत किया। तिवारी द्वारा उठायी गयी पत्रकारों की विभिन्न मांगों पर श्री सहगल ने कहा कि पेंशन का दायरा बढ़ाते हुए इसे ज्यादा से ज्याद पत्रकारों को लाभ पहुंचाने पर विचार किया जा रहा है। इस संबंध में देश के कई अन्य राज्यों द्वारा जारी शासनादेशों का ब्योरा इकठ्ठा किया गया है। उन्होंने कहा सम्यक परीक्षणोपरान्त समिति की इन मांगों पर जल्द निर्णय लिया जायेगा। पी.जी.आई. में मिल रही सुविधा को उनके परिजनों को देने की समिति की मांग पर सरकार अवश्य विचार करेगी। समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रदेश स्तर पर कड़ा कानून बनाने की मांग की। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेन्द्र शर्मा, उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना सलाहकार ए.एम. खान जे.पी. तिवारी, प्रदीप कपूर, हसीब सिद्दीकी, अशोक निगम, अजय कुमार, प्रमोद गोस्वामी, सुरेन्द्र दुबे, सुरेश बहादुर सिंह, अमिता वर्मा, अफजाल अंसारी, विपिन चौबे, उन्मुक्त मिश्रा, राजीव बाजपेयी, राजेश सिंह, ब्रजेन्द्र पारासर, एम. हसन, राजेश के. सिंह, मसूद हसन, ब्रजेश शुक्ला, शिव सरण सिंह, विजय उपाध्याय, ज्ञानेन्द्र शुक्ला, मनीष चन्द्र पाण्डेय,वीरेन्न्द्र सिंह, सहित 675 से अधिक पत्रकारों ने हिस्सा लिया।
साथ ही इस मौके पर नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष अरूण कुमार त्रिपाठी, मोहम्मद ताहिर, संयुक्त सचिव श्रीधर अग्निहोत्री, रूपेश कुमार, कोषाध्यक्ष इन्देश रस्तोगी, कार्यकारिणी सदस्य टी.बी. सिंह, दिलीप सिन्हा,तमन्ना फरीदी, नवेद शिकोह, भारत सिंह, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, जितेन्द्र दुबे, अमिताभ त्रिवेदी, अब्दुल अजीज सिद्दीकी, अनुभव शुक्ला, अखिलेश कुमार सिंह, सबीबुल हसन ने प्रमुख सचिव का स्वागत किया।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *