Breaking News

पंजाब चुनाव-कांग्रेस ने ठोकी ताल-61 नामों का ऐलान

list1नई दिल्ली(15 दिसंबर 2016)- पंजाब विधानसभा चुनाव धीरे धीरे गर्माता जा रहा है। कांग्रेस ने गुरुवार को पंजाब विधानसभा चुनाव की 117 सीटों के लिए 61 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और अमृतसर के सांसद कैप्टन अमरेंद्र सिंह पटियाला से लड़ेंगे जहां से फिलहाल उनकी पत्नी परनीत कौर विधायक हैं। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्टल लहरा सीट से लड़ेंगी। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भतीजे मनप्रीत सिंह बादल भटिंडा शहरी सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं। राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा की विधायक पत्नी चरणजीत कौर बाजवा की जगह उनके भाई फतेह जंग सिंह बाजवा को कादियां हलके से टिकट मिला है। पहली सूची में 31 मौजूदा विधायकों पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है। जबकि परनीत और चरणजीत सहित तीन विधायकों को इस बार मौका नहीं मिला। लिस्ट में 5 युवा, 6 महिला, 8 पूर्व विधायक और एक पूर्व सांसद भी शामिल हैं। पहली लिस्ट को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय चुनाव समिति ने मंजूरी दी है।list2

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *