Breaking News

नौसेना दिवस पर नौसेना कर्मियों को राष्‍ट्रपति ने दी बधाई

naval day
नई दिल्ली (5दिसंबर2015)-राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नौसेना दिवस-2015 के अवसर पर समस्‍त नौसेना कर्मियों और उनके परिवार वालों को बधाई दी है।
अपने संदेश में राष्‍ट्रपति महोदय ने कहा कि उन्हें यह जानकार खुशी हुई कि 4 दिसम्‍बर, 2015 को नौसेना दिवस मनाया जा रहा है।
भारत की भू-सामरिक स्थिति, विशाल तटीय सीमा, आर्थिक गतिविधियां और सभ्‍यता संबंधी संपर्क भारत को एक सामुद्रिक राष्‍ट्र बनाते हैं, जिसकी समृद्धि, सामरिक स्‍वतंत्रता और विकास समुद्र से जुड़े हैं। भारतीय नौसेना भारत की समुद्री शक्ति की प्रमुख संवाहक है और भारत के सामुद्रिक हितों और राष्‍ट्र की समृद्धि की सुरक्षा के लिए केंद्रीय भूमिका निभाती है। हमारी नौसेना पूरे विश्‍व में मैत्रीपूर्ण संबंध बनाने में अहम योगदान करती है।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *