Breaking News

केंद्रीय मंत्री का हिंदी साहित्यकारों पर विवादित बोल!

V K SINGH
मध्यप्रदेश (9 सितंबर 2015)- भोपाल में आयोजित होने वाली विश्व हिंदी सम्मेलन से ठीक पहले विदेश राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने लेखकों और साहित्यकारों के बारे में एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने बुधवार को साहित्यकार और लेखकों के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी की है।
हालांकि बाद में वीके सिंह ने मीडिया से कहा कि, उनके बयान को तोड़मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधा है। वीके सिंह ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया, बल्कि उन्हें बताया गया है कि साहित्कार अपनी किताबों, लेखों को लेकर शराब के नशे में लड़ते-झगड़ते थे। वीके सिंह इससे पहले भी अपने बयानों के कारण विवाद में फंस चुके हैं. उन्हों ने हिंसाग्रस्त यमन से भारतीयों को निकाले जाने के मिशन की तुलना पाकिस्तान दूतावास के कार्यक्रम में जाने से कर दी थी।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *