Breaking News

एडिश्नल कमिश्वर फत्ते सिंह पाटिल पर कौन पड़ा भारी-नांदेड़ हुआ ट्रांसफर!

fatte singh patil mumbai police
मुंबई(14अगस्त2015)- मुंबई के कई होटलों में छापा मारने और हाल ही में अक्सा बीच के होटलों से दर्जनों जोड़ों की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम का नेतृत्व कर रहे पुलिस अधिकारी का तबादला कर दिया गया है। मुंबई नार्थ रीजन के एडिश्नल कमिश्नर फत्ते सिंह पाटिल का चंद महीनों में ही ट्रांसफर कर दिया गया है। हांलाकि पुलिस मुख्यालय इस तबादले को रुटीन के तबादले की तरह बता रहा है। लेकिन चर्चा है कि पाटिल का तबादला किसी दबाव का नतीजा है।
33 साल की पुलिस सेवा के दौरान अपनी अलग पहचान बनाने वाले पाटिल से कई लोग नाराज़ भी बताए जा रहे हैं। क्योंकि उनको रेड करने से लेकर कई तरह के मामलों की वजह से कुछ ख़ास लोग पंसद नहीं करते। मुंबंई से दानिश आज़मी के मुताबिक 6 अगस्त को अक्सा बीच और मड आयलैंड के होटलों मेंं रेड के दौरान पकड़े गये जोड़ों से जुर्माना वसूला गया था और कथिततौर पर सख्ती बरती गई थी। रेड करने वाली पुलिस टीम की कमान संभालने वाले पाटिल को फिलहाल तेलंगाना की सीमा के पास मुबंई से लगभग 600 किलोमीटर दूर नांदेड़ का रास्ता दिखा दिया गया है। दरअसल अक्सा बीच पर रेड के मामले में पुलिस पर पकड़े गये लोगों के साथ सख्ती के आरोप लगे थे और मुबंई पुलिस मुखिया राकेश मारिया तक ये शिकायते भी गईं थी। हांलाकि अक्सा रेड के बारे में पुलिस का तर्क था कि क्षेत्रीय लोगों ने यहां पर कथिततौर पर हो रही वैश्यावृति और शराबखोरी की शिकायत की थी, जिसके बाद रेड मारी गई थी।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *