Breaking News

एक दिन में अधिकतम पौधारोपण करने का विश्व रिकार्ड उप्र के नाम

akhilesh yadav
लखनऊ (21 नवंबर 2015)‘क्लीन यू.पी.-ग्रीन यू.पी. अभियान के तहत एक दिन में विभिन्न स्थानों पर सर्वाधिक पौधों के वितरण का गिनीज वल्र्ड रिकार्ड उत्तर प्रदेश के नाम हो गया है। राज्य ने एक दिन में 10 लाख 53 हजार 108 पौधों का वितरण करके यह रिकार्ड बनाया है। पहले यह रिकार्ड 8 लाख 50 हजार पौधों के वितरण का था।
जनमानस में जलवायु परिवर्तन, उसके प्रभाव तथा पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से 21 नवम्बर, 2015 को सैफई, इटावा के एथलेटिक्स स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स संस्था द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को राज्य द्वारा स्थापित विश्व रिकार्ड का प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत वृहद वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी के साथ ही, प्रख्यात संगीतकार ए.आर रहमान का कान्सर्ट भी आयोजित किया गया है।
यह जानकारी देते हुए यहां राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि गिनीज वल्र्ड रिकाड्र्स संस्था ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में राज्य के इस प्रयास की सराहना की है और भरोसा जताया है कि प्रदेश की यह पहल भविष्य में न केवल ऊंचाइयां हासिल करेगी बल्कि देश के अन्य राज्य भी इससे पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति प्रेरित होंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि ‘क्लीन यू.पी.-ग्रीन यू.पी.’ अभियान के अन्तर्गत 7 नवम्बर, 2015 को प्रातः 830 बजे से सायं 04:30 बजे तक 8 घण्टे की अवधि में प्रदेश के 10 स्थलों पर 10 लाख 53 हजार पौधों का वितरण और रोपण राज्य सरकार द्वारा किया गया था। मुख्यमंत्री श्री यादव ने स्वयं महोबा-हमीरपुर जिले के दोआब पर स्थित मौदहा बांध (स्वामी ब्रह्मानन्द बांध) पर पीपल का पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की थी। इसके अलावा प्रदेश के 8 अन्य जनपदों सोनभद्र, ललितपुर, मिर्ज़ापुर, लखीमपुर, फर्रूखाबाद, चित्रकूट, गौतमबुद्धनगर और श्रावस्ती के 10 चयनित स्थलों पर 850 हेक्टेयर क्षेत्रफल में पौधों का रोपण और वितरण किया गया था। अभियान के तहत वितरित पौधों की गणना के लिए सभी स्थानों पर अन्तर्राष्ट्रीय आडिटर मौजूद थे तथा पौधों की गणना मौके पर ही मशीन के माध्यम से आडिटरों द्वारा की गयी।

About The Author

आज़ाद ख़ालिद टीवी जर्नलिस्ट हैं, सहारा समय, इंडिया टीवी, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज़ सहित कई नेश्नल न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। Read more

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *