without registration
गाजियाबाद (25 जून, 2025): गाजियाबाद की भोजपुर पुलिस ने एक फर्जी निजी नर्सिंग होम चलाने के आरोप में दो डॉक्टरों को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। ये दोनों डॉक्टर लंबे समय से फरार चल रहे थे।
एसीपी ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि इन डॉक्टरों के खिलाफ भोजपुर थाने में डॉ. देवीलाल (नोडल चिकित्सा अधिकारी) की तहरीर पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इन पर बिना रजिस्ट्रेशन के अवैध रूप से नर्सिंग होम चलाने और एक महिला की धोखाधड़ी से बच्चेदानी निकालने का आरोप है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें बुधवार को बुलंदशहर के नुमाइश ग्राउंड से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर किल्हौड़ा, गाजियाबाद में बिना रजिस्ट्रेशन के एक नर्सिंग होम चला रहे थे। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।