–निल की रिटर्न्स भरने से बचे व्यापारी:अपर आयुक्त मानवेन्द्र सिंह
-जेकेएम लीला होंडा चेयरमैन योगेश सलूजा की बड़ी पहल
-जीएसटी आफिसर्स और व्यापारियों के बीच तालमेल की कोशिश
-शोरूम पर आयोजित कराया जागरूकता कार्यक्रम

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोशिश है कि व्यापारियों और सरकारी विभागों के बीच समन्वय और भरोसा बनाए रखा जाए। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जीएसटी विभाग के अपर आयुक्त मानवेन्द्र सिंह ने खुद पहल करते हुए व्यापारियों के बीच जा पहुंचे। मानवेन्द्र सिंह की कोशिश है कि व्यापारियों के सवालों और शिकायतों को दूर करने के साथ साथ व्यापारियों को अधिक से अधिक राजस्व अदा करने के लिए प्रेरित भी किया जा सके। जीएसटी विभाग और व्यापारियों के संवाद के बीच की कड़ी बने गाजियाबाद के जाने-माने व्यापारी और होंडा बाइक्स के डिस्ट्रीब्यूटर योगेश सलूजा जिन्होंने राकेश मार्ग स्थित अपने शोरूम पर जीएसटी अधिकारियों और व्यापारियों के बीच शानदार संवाद स्थापित कराया।
एजीसटी अधिकारियों और व्यापारियों के बीच सामान्य स्थापित करने के उद्देश्य राकेश मार्ग पर एक जागरूकता कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया। राकेश मार्ग स्थित जेकेएम लीला होंडा के शोरूम पर आयोजित इस कार्यक्रम में जीएसटी विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड वन मानवेंद्र सिंह ने व्यापारियों को सरकार द्वारा व्यापारियों के कल्याण के लिए शुरू की गई योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उनके शंकाओं का समाधान भी किया ।
मानवेंद्र सिंह ने व्यापारियों को सलाह दी की वह अपनी रिटर्न निल में भरने के बजाय कम से कम 1000 का टैक्स अवश्य भरे। यह व्यापारियों के लिए काफी लाभप्रद होता है । उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने पंजीकृत व्यापारी की आकस्मिक मृत्यु होने पर 10 लख रुपए का बीमा की योजना बनाई है। इसके तहत यदि किसी व्यापारी के साथ आकस्मिक दुर्घटना होती है और उसकी मृत्यु हो जाती है तो उसके पारिवारिक सदस्यों को केवल विभाग में पंजीकरण करना होगा। उसके बाद विभाग खुद ही 10 लाख रुपये की धनराशि मृतक आश्रितों को उपलब्ध करा देती है। गाजियाबाद में पिछले साल आकस्मिक मृत्यु होने पर तीन व्यापारियों के मृतक आश्रितों को 10-10 लाख रुपये के चेक दिए गए थे। इस मौके पर व्यापारियों ने भी कई सवाल किये। जिनके जवाब अधिकारियों ने दिए। शोरूम के अध्यक्ष योगेश सलूजा ने आए हुए अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। स्थानीय पार्षद उदित मोहन गर्ग ने सभी का धन्यवाद अदा किया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के
जिला अध्यक्ष प्रीतम लाल ने कार्यक्रम का संचालन किया।
इस अवसर पर गौरव गर्ग, उदित मोहन गर्ग, अंकुर गर्ग, विजय चौहान, कफील मलिक, ब्रह्मपाल यादव श्याम किशोर शुक्ला सहित व्यापारी मौजूद रहे।
